
India vs South Africa ODI: 15 दिन बाद 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में खेला जाएगा। मैच को लेकर नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर है। बात दें स्टेडियम की व्यवस्था को दुरुस्त करने का जिम्मा पीडब्ल्यूडी और खेल विभाग को सौंपा गया है।
स्टेडियम की स्थिति काफी खराब है और तैयारियों के लिए केवल 15 दिन रह गए हैं। जानकारी के मुताबिक कॉरपोरेट बॉक्स के कई कमरों की फाल सीलिंग खराब हो गई है। पैवेलियन की कुर्सियां गायब हैं, वाटर कूलर खराब है, मैदान की घास पूरी तरह से सूख चुकी है। अफसरों का कहना है कि तैयारियों को लेकर टाइम लाइन तय है। सप्ताहभर में तैयारी पूरी कर ली जाएगी। कॉरपोरेट बॉक्स की मरम्मत का काम शुरू कर लिया गया है।
आगामी आयोजनों की तैयारी को देखते हुए छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम की सफाई और मेंटेनेंस को लेकर बड़े स्तर पर जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है। एसोसिएशन ने पैवेलियन और प्रीमियम सेक्शन की सफाई का ठेका क्लीन टेक कंपनी को सौंपा है। वहीं स्टेडियम की दर्शक दीर्घा की सफाई का जिम्मा मास इंडिया कंपनी को दिया गया है।
India vs South Africa ODI: स्टेडियम की मरम्मत और रंग-रोगन का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है। उसकी टीम ने काम शुरू कर दिया है। कमरों में मरम्मत के साथ फाल सीलिंग बदलने का काम जारी है। पुट्टी के साथ पेंट भी किया जा रहा है। यह काम एक सप्ताह में काम पूरा करने का दावा है। स्टेडियम में लगे वाटर कूलर खराब हैं, जिसे बदलने के लिए विभागीय पत्राचार किया गया है।