रायपुर

Indian Election Special Stories: ऑफ द रिकॉर्ड

Indian Election Special Stories: ऑफ द रिकॉर्ड
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2018, 8:41 AM IST
chhattisgarh election special news
Indian Election Special Stories: ऑफ द रिकॉर्ड

विधानसभा में किस्मत आजमाओ

राजस्थान , मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई सांसद ऐसे हैं जो पहली बार चुनावजीते हैं। भाजपा इनमें से कई सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी कररही है। खासकर उन सांसदों पर ज्यादा जोर है जो साल 2013 के विधानसभा चुनाव मेंजीत दर्ज करा चुके हैं और पहली बार लोकसभा के सदस्य बने हैं। इनमें संतोषअहलावत, नागेंद्र सिंह, अनूप मिश्रा, विक्रम उसेंडी जैसे नामप्रमुख हैं। खास बात यह है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में इन सांसदों को उतारकर2019 के लिए नए लोगों पर दांव लगाने का रास्ता भी तैयार कर रही है।


मुझे देंगे तो एक करोड़ भी मिलेंगे
न राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटे घुटे हुए नेताओं के साथ ही नएटिकटाकांक्षियों का कांग्रेस के मुख्यालय 24 अकबर रोड पर लग रहा मेला देखनेलायक है। समर्थकों के साथ टिकट आवेदन लिए घूम रहे राजस्थान के एक टिकटाकांक्षीने पूर्वी भारत के एक राज्य के प्रभारी नेता को आखिरकार उनके कमरे के बाहर घेरही लिया। नेता ने उन्हें पहचानने से इनकार किया तो टिकटाकांक्षी ने बातों केछक्के जडऩा शुरू कर दिया। टिकटाकांक्षी ने कहा, साहब, अगर मुझे टिकट देंगेतो पूरे भारत में मेरी जाति के एक करोड़ वोट भी कांग्रेस को ही मिलेंगे, यहमेरी गारंटी है। साहब ने तपाक से पूछा कि गारंटी की गारंटी कौन देगा तोटिकटाकांक्षी ने कहा कि मीडिया देगा क्योंकि जैसे ही वह मेरी जाति का उल्लेखकरते हुए कहेगा कि कांग्रेस ने मुझे टिकट दिया है तो मेरी जाति के वोट अपने आपकांग्रेस की झोली में गिरने लगेंगे।


तब भी भूल गए
धार पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली और आइटीमंत्री रविशंकर प्रसाद मंच पर पत्रकारों का जवाब देने के लिए तैयार थे। लेकिनकांफ्रेंस का पहला ही सवाल एक महिला पत्रकार ने आधार लागू करने वाली यूआइडीएआइके सीइओ अजय भूषण पांडे से पूछ लिया। बगल में बैठे रविशंकर प्रसाद ने नाराज होकर कहा, माननीय वित्त मंत्री प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं, इसलिए सवाल उनसे हीपूछा जाए। फिर सवाल जेटली जी से पूछा गया और उन्होंने जवाब भी दे दिया। लेकिनजेटली ने उन्हीं पांडे की तारीफ करते हुए कह दिया कि आधार के लिए दो लोगों कोश्रेय दिया जाएगा तो उनमें से एक पांडे हैं। दूसरे व्यक्ति के तौर पर उन्होंनेआधार का मंत्रालय संभालने वाले और इस कानून को संसद में पास करवाने वालेरविशंकर प्रसाद का नाम नहीं लिया। बल्कि यूपीए के दौरान आधार ले कर आए नंदननिलेकणि का लिया। रवि बाबू अवाक थे।

Published on: