रायपुर

अब नहीं हो पाएगी सिलेंडर से गैस चोरी, इंडियन ऑयल कंपनी ने लॉच किया पारदर्शी गैस सिलेंडर…..जानें इसकी खासियत

रायपुर। अब आपके घरेलू गैस सिलेंडर से गैस चोरी नहीं होगी। इसके लिए इंडियन ऑयल कंपनी ने पारदर्शी गैस सिलेंडर राजधानी में लॉच किया है। इसके लिए जिले के डीलरों को चिन्हांकित किया गया है।

less than 1 minute read
Aug 13, 2023
Indian Oil Company launched transparent gas cylinder,
पारदर्शी गैस सिलेंडर

रायपुर। अब आपके घरेलू गैस सिलेंडर से गैस चोरी नहीं होगी। इसके लिए इंडियन ऑयल कंपनी ने पारदर्शी गैस सिलेंडर राजधानी में लॉच किया है। इसके लिए जिले के डीलरों को चिन्हांकित किया गया है।

राजधानी में उपभोक्ताओं ने सिलेंडरों की बुकिंग के डीलरों के पास प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए सिलेंडर में कितनी गैस है यह दिखाई देगा, जिससे खपत की स्थिति पता चल पाएगी। इसमें जंग नहीं लगती है। फर्श पर खरोंच भी नहीं आता है। इसे महिलाएं भी आसानी से उठाकर ले जा सकती हैं। बीते सप्ताह कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं के मोबाइल में मौसेज भेजकर यह जानकारी दी गई है।

3500 रुपए कीमत तय

इंडेन के टेक्स्ट संदेश में कहा गया है-‘इंडेन के बिल्कुल नए, स्टाइलिश, जंग-मुक्त, 50% हल्के, मिश्रित सिलेंडर पर स्विच करें। रुपए की सुरक्षा जमा राशि. 3,500 लागू। यदि आप पहले से ही इंडेन घरेलू ग्राहक हैं, तो आपको केवल अंतर जमा राशि का भुगतान करना होगा। अभी अपने कंपोजिट सिलेंडर के लिए आवेदन करने के लिए 8655677255 पर मिस्ड कॉल दें।

नए कनेक्शन लेने वाले ग्राहक कंपोजिट सिलेंडर या पुराने सिलेंडर का विकल्प चुन सकते हैं। 10 किलोग्राम सिलेंडर के लिए 3,500 और 5 किलोग्राम सिलेंडर के लिए 2,200 रुपए है। पुराने कनेक्शन वाले लोग डिपॉजिट की अंतर राशि का भुगतान करके डीबीसी के रूप में 10 किग्रा/5 किग्रा मिश्रित सिलेंडर का विकल्प चुन सकते हैं।

Published on:
13 Aug 2023 01:59 pm