Innocent girl died in Raigarh: पानी में डूब कर एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र के जामझोर गांव की है।
Innocent girl died in Raigarh: रायगढ़। पानी में डूब कर एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मामला खरसिया थाना क्षेत्र के जामझोर गांव की है। पुलिस ने (cg hindi news) मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।
Raigarh Incident: इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जामझोर में खेती किसानी करने वाले सुकेश राठिया के घर के आंगन में गड्ढ़ा है। इसमें बारिश का पानी भर जाता है। बीते दिनों हुई बारिश का पानी उक्त गड्ढे में भरा हुआ है। बीते दिनों सुकेश की डेढ़ साल की बेटी वृंदा दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे खेलते हुए आंगन पहुंच गई। वहीं उस गड्ढे में जा गिरी। इससे (Raigarh News) उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।