Chhattisgarh News: जगदलपुर। ऑनलाइन पेमेंट के प्रति लोगों में जागरूकता से बाजार में इन दिनों पेमेंट डिजीटल होते जा रहा है। पान दुकान से लेकर सब्जी मार्केट और होटलों में इन दिनों लोग ऑनलाईन पेमेंट कर रहे हैं। पहले कुछ धनी लोगों और पढ़े लिखे लोगों द्वारा फोन पे, गूगल पे और पेटीएम का उपयोग किया जाता था।