रायपुर

CG Crime: अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, सूने मकान में चोरी कर नागपुर में बेचते थे सोना-चांदी

CG Crime: 5 हजार के आर्टिफिशियल जेवर बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रू॥49 क्चहृ 6332, और ताला तोडऩे के औजार छैनी व सब्बल जब्त किया गया।

2 min read
May 02, 2026
अंतरराज्यीय गिरोह के गिरफ्तार आरोपी (Photo Patrika)

CG Crime: सूने मकान में घुसकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरी करने वाले दो और चोरी के सामान खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जांच के आधार पर विक्की उर्फ वीरेंद्र वर्मा (24) निवासी नागपुर और दुर्गेश निर्मलकर उर्फ छोटू (22) निवासी नागपुर को कोटा कॉलोनी से पकड़ा है।

आरोपी विक्की वर्मा से 22500 नकदी, दुर्गेश निर्मलकर के पास से 24,500 रुपए नकदी मिली। इसके साथ ही 60 हजार के सोने के जेवरात और 30 हजार के चांदी के व 5 हजार के आर्टिफिशियल जेवर बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रू॥49 क्चहृ 6332, और ताला तोडऩे के औजार छैनी व सब्बल जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी का माल नागपुर के ज्वेलर राकेश डुमरे (40) पिता कृष्ण राव को बेचना स्वीकार किया। जिसके बाद टीम ने नागपुर (महाराष्ट्र) में दबिश देकर ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया। जांंच में पता चला कि पहले से इन आरोपियों का आपराधिक रेकॉर्ड सरस्वती नगर, कबीर नगर, राजनांदगांव और नागपुर में दर्ज हैं। तीनों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

बाइक चोरी करके घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

बाइक चोरी करके उस पर घूम रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बाइक की नंबर प्लेट निकाल दी थी। पुलिस की चेङ्क्षकग में दोनों फंस गए। प्रार्थी कुशल कुमार, निवासी मांढरकला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वही अपनी ससुराल ग्राम टंडवा आया था। 6 अप्रैल को बैकुंठ शराब दुकान के पास गया था।

यहां से बाइक चोरी हो गई थी। वहीं पुलिस ने सांकरा नेशनल हाईवे रोड में चेङ्क्षकग अभियान चलाया था। इस दौरान एक बिना नंबर प्लेट के बाइक में तीन लडके दिखे। पुलिस पूछताछ में इनके नाम राजेश यादव उर्फ शोले (36), चूनाभ_ी, गजेन्द्र धीवर (19) निवासी निषाद पारा रांवाभाठा पता चले। इनके साथ एक नाबालिग भी था।

चाकू लहराकर धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने 30 अप्रैल को फाफाडीह शराब दुकान के पास अवैध रूप से चाकू रखकर आम लोगो को डराते धमकाते हुए आरोपी सुनील दीप (42) पिता स्व. लोकनाथ दीप, निवासी शास्त्री नगर फोकटपाराको घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के पास से 01 नग चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 83/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Updated on:
02 May 2026 11:10 am
Published on:
02 May 2026 11:09 am
Also Read
View All