रायपुर

IPL 2026: रायपुर में IPL का रोमांच, स्टेडियम में 14 प्रकार की चीजें प्रतिबंधित, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1 हजार जवान

IPL 2026: मैच के दौरान क्रिकेट स्टेडियम में 14 प्रकार की चीजें ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसमें बीड़ी-सिगरेट से लेकर पालतू जानवर तक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक मैच 10 और 13 मई को होंगे।

less than 1 minute read
May 08, 2026
रायपुर में IPL मैच का रोमांच (Photo AI)

IPL 2026: नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के होने वाले दो मैचों के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था रहेगी। क्रिकेट स्टेडियम, खिलाडिय़ों के ठहरने वाले होटल, एयरपोर्ट रूट व आसपास के प्रमुख इलाकों में 1 हजार से अधिक फोर्स तैनात किया जाएगा। इसमें राजपत्रित पुलिस अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

इसके अलावा मैच के दौरान क्रिकेट स्टेडियम में 14 प्रकार की चीजें ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसमें बीड़ी-सिगरेट से लेकर पालतू जानवर तक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक मैच 10 और 13 मई को होंगे। इस दौरान रायपुर सहित अलग-अलग जिलों से पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। इसमें सशस्त्र बल भी शामिल रहेगा।

स्टेडियम में इन चीजों की मनाही

शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका तम्बाकु, माचिस, लाइटर्स, ज्वलनशील पदार्थ
बॉटल, डिब्बे, टिफिन
कुर्सी-स्टूल, छाता, रोलर, पटरिया, ब्लैड्स, स्कैट््स बोर्ड, वाद्ययंत्र ।
ज्वलनशील पदार्थ, पटाखा, चाकू, कटार, तलवार, कैंची, काटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु
खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोडक़र) कांच का कंटेनर
हैंडबैग, सूटकेस, लेडीज बैग, कागज का पैकेट, पीछे का बैग
भडक़ाउ/ संकट पैदा करने वाले संकेत
लैपटॉप, हैंडीकैम कैमरा, लेजर लाइट/ सूचनात्मक लाइट, फ्लैस लाइट -परफ्यूम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोडक़र), सीङ्क्षरज
पेन/पेंसिल, फुग्गे, खेलने वाले गेंद
लकड़ी की लाठी/हॉकी/स्टीक/झंडा
लाउड हैलर/सिटी/हार्न/रेडियो
प्रचार उत्पाद सामाग्री, सभी प्रकार का सिक्का
पालतू जानवर

पार्किंग स्थल तय

क्रिकेट स्टेडियम के आसपास पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। इसमें बाइक और कार पार्किंग स्थल अलग है। साथ ही वीआईपी और खिलाडिय़ों के आने-जाने और आम दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं।

इमरजेंसी सेवाओं की तैयारी

फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस के लिए अलग इमरजेंसी रूट बनाए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंच सके। आयोजन की निगरानी के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष कार्यकारिणी भी बनाई गई है।

दर्शकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Published on:
08 May 2026 10:27 am
Also Read
View All