Jan Chaupal: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) जनता की समस्याओं और उनकी मांगों से अब सीधे रू-ब-रू होंगे।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) प्रदेश की आम जनता की समस्याओं और उनकी मांगों से अब सीधे रू-ब-रू होंगे। सीएम भूपेश अब हर बुधवार को जन चौपाल (Jan Chaupal) के लिए जरिए प्रदेश की जनता से मिलकर उनकी मांगों और समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को देंगे।
जन चौपाल कार्यक्रम राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हर बुधवार को प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा। जन चौपाल (Jan Chaupal) की शुरूआत आगामी 3 जुलाई से हो रही है। जन चौपाल में आम जनता को अपने क्षेत्र की समस्याएं और मांगें सीधे मुख्यमंत्री को बताने का मौका मिलेगा।
इससे पहले छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में सप्ताह में एक दिन जनदर्शन (jandarshan) का आयोजन होता था। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह (Raman Singh) आम जनता से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं और मांगों को सुनते थे।
Jan Chaupal से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.