रायपुर

IIT और NIT कालेजों में एडमिशन लेने स्टूडेंट्स देंगे आज JEE MAIN की परीक्षा

परीक्षाओं में पेपर लीक होने के प्रकरण के कारण जेइइ मेन की परीक्षा को कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच आयोजित किया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2018, 10:08 AM IST
JEE main 2018

रायपुर . देश के 23 आईआईटी और 31 एनआईटी सहित इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए जेइइ मेन की परीक्षा आज आयोजित होगी । इसके लिए शहर में 21 सेंटर बनाए गए हैं। सिटी समेत आसपास से करीब 11 हजार स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे। वहीं ऑनलाइन परीक्षा 15 और 16 अप्रैल को होगी। रविवार को होने वाली परीक्षा को लेकर छात्रों से सीबीएसई ने अपील की है कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। इस बार सीबीएसई ने एक एप तैयार किया है। जिसके माध्यम से परीक्षा सेंटर पर प्रश्न पत्र खुलने की प्रक्रिया को लाइव देखा जाएगा। इसके माध्यम से दिल्ली से हर सेंटर की मॉनिटरिंग होगी।

[typography_font:18pt]सीसीटीवी से मॉनीटरिंग होगी
[typography_font:14pt;" >इस साल परीक्षा केन्द्रों पर शिक्षक भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। देश की हर बड़ी परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है। इस बार सीबीएसइ की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इस वजह से सीबीएसई जेइइ मेन की परीक्षा को लेकर छात्रों को सख्त निर्देश दिया गया है। पेपर हॉल की मॉनिटरिंग सीसीटीवी से होगी। लास्ट इयर की तर्ज पर इस बार भी छात्रों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना पड़ेगा। छोटे-छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मशीन को पकड़ने के लिए भी मशीन लगाई जाएगी।इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

पेन और पेंसिल परीक्षा केन्द्र पर ही

जेइइ मेन में भी परीक्षार्थी को पेन, पेंसिल लाने की अनुमति नहीं दी गई है। छात्रों को पेन और पेंसिल परीक्षा केन्द्र पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षार्थी एडमिट कार्ड और आईकार्ड लेकर ही परीक्षा केंद्र पर जाएंगे। इस संबंध में सीबीएसइ ने तमाम परीक्षा केंद्रों को निर्देश भेजा है। छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ खुद का फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि में से किसी एक ही कॉपी लानी होगी। ताकि परीक्षा केन्द्रों पर किसी तरह की दिक्कत नहीं हो सके।

स्टूडेंट्स के कंफ्यूजन को दूर करने के लिए सीबीएसइ और जेइइ एडवांस ने पब्लिक नोटिस जारी किया है। इसमें स्टूडेंट्स से कहा गया है कि वे सिर्फ अधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर ही विश्वास करें। बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि पेपर्स तैयार करने वाले स्टेकहोल्डर्स ने सिलेबस की हर यूनिट को कवर करते हुए पेपर तैयार किया है।

Published on: