जांच के बाद ही डिसाइड की जाएगी मैथ की डेट CBSE 10th Class Maths Re-exam Latest News
वहीं इस पूरे मामले में शिक्षा सचिव अनिल स्वरुप का कहना है कि री-एग्जाम का फैसला 10वीं गणित और कक्षा 12वीं के अर्थशास्त्र विषय के पेपर लीक की आई रिपोर्टों के बाद लिया गया है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए 12वीं का री-एग्जाम 25 अप्रैल को कराए जाने का फैसला लिया गया है। 12वीं के छात्रों ने कई विश्वविद्यालयों और संस्थानों में कोर्सों के लिए आवेदन कर रखे हैं। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी होगी। वहीं 10वीं मैथ के री-एग्जाम की डेट का ऐलान पेपर लीक मामले की जांच के बाद किया जायेगा । उम्मीद की जा रही है कि इस मामले में आगामी 15 दिनों बाद ही परीक्षा कराए जाने का फैसला लिया जाएगा।