रायपुर

Raipur Rozgar Mela: 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Raipur Job Fair: रायपुर में 5 अगस्त को रोजगार मेला आयोजित होगा, जहां निजी कंपनियां 137 पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों को रोजगार का मौका मिलेगा।
2 min read
Aug 01, 2026
Raipur Rozgar Mela
रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला (Photo Patrikia)

Raipur Job Fair: रायपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 5 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और 137 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले उम्मीदवार इसमें हिस्सा ले सकेंगे। रोजगार मेला जोरा स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित होगा। भर्ती प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

137 पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगी। कुल 137 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इन योग्यताओं वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण
स्नातक एवं स्नातकोत्तर
आईटीआई
डीजल मैकेनिक
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
कंप्यूटर एप्लीकेशन
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
केमिकल इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रिशियन
वेल्डिंग
फीटर
नर्सिंग

इन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थी इंटरव्यू एवं चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन करना अनिवार्य होगा। बिना पूर्व पंजीयन के अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने में परेशानी हो सकती है।

साथ लाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज

सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति
रोजगार पंजीयन कार्ड
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
अपडेटेड बायोडाटा (Resume)

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की है। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित निजी कंपनियों की मौजूदगी के कारण यह मेला नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। रोजगार मेला 5 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जोरा स्थित लाइवलीहुड कॉलेज, रायपुर में आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Updated on:
01 Aug 2026 06:50 pm
Published on:
01 Aug 2026 06:49 pm