
आलोक सिंह यादव@रायपुर. एक तरफ जहां नार्थ कोरिया, साउथ कोरिया दोनों एक दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए हैं। वहीं, एक एेसा भी कोरिया है जहां लोग अपनी व्यस्त जीवन में समय निकालकर यहां मौज मस्ती करने आते हैं। जी हां हम बात कर रहे है छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की। कल-कल की मधुर स्वरों के साथ बहती हसदेव नदी की धार लोगों को आनंदीत करती है। यहां की वादियां सैलानियों को अपनेपन का एहसास दिलाती है। जानिए अपने कोरिया की खास बातें..
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर संभाग में कोरिया नाम जिला है जो की ब्रिटिश शासन के दौरान एक रियासत हुआ करती थी। कोरिया अपनी सुंदरता और खनिज सम्पदा के लिए जाना जाता है। 1 नवंबर, 2000 को छत्तीसगढ़ के नए राज्य के गठन के बाद, कोरिया को नए राज्य का हिस्सा बनाया गया। यहां मौजूद घने जंगलों में वन्यजीव से भरा पड़ा है। जिले का क्षेत्रफल 5977 वर्ग किमी है, जिसमें से 59.9 फीसदी वन क्षेत्र है। कोरिया जिले की खास बात यह भी कि यहां पूरे साल तापमान नार्मल रहता है।
सैलानी यहां आते हैं मौज-मस्ती करने
2. मिड डे मिल का कांसेप्ट यही से आया: कोरिया के लोगों को रोजगार मिले इसलिए राज महल का निर्माण किया गया। राजमहल ने 1931 में एक नियम बनाया जिसके तहत सभी स्कूलों में दोपहर को नाश्ता का दिया जाता था। आपको जानकार हैरानी होगी कि सबसे पहले यहां मिड डे मिल बच्चों को दिया गया। जिसके बाद इसी कांसेप्ट को पूरे भारत में लागू किया गया।
3. रामदाहा: कोरिया में रामदाहा झरना बनस नदी से निकलती है। रामदाहा का झरना 120 फीट की ऊंचाई से गिरती है और 25 फीट चौड़ा है। हरे-भरे जंगलों के बीच में स्थित होने की वजह से यह और भी खूबसूरत लगता है।