रायपुर

बड़ा हादसा: खदान में काम करने वाले मजदूर की 20 फीट ऊंचाई से गिरने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में हादसों का दौर जारी है. लगातार एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं. मृतक चुनचुनी बस्ती निवासी 33 वर्षीय महावीर सिंह कंवर था. कुसमुंडा खदान में बन रहे समानता कंपनी के निर्माणाधीन बैंकर में पेंटिंग का काम करने लगभग 20 फीट ऊंचाई पर चढ़ा हुआ था.
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2022, 2:08 PM IST
k.jpg

छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक खबर सामने आ रही है कि कुसमुंडा खदान में समानता कंपनी के बनाए गए बैंकर में ऊंचाई पर चढ़कर पेंटिंग का कार्य कर रहे ठेका मजदूर की गिरने से फिर मौत हो गई. एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में हादसों का दौर जारी है. लगातार एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं. मृतक चुनचुनी बस्ती निवासी 33 वर्षीय महावीर सिंह कंवर था. कुसमुंडा खदान में बन रहे समानता कंपनी के निर्माणाधीन बैंकर में पेंटिंग का काम करने लगभग 20 फीट ऊंचाई पर चढ़ा हुआ था.

यह भी पढ़ें: स्कूल का ताला तोड़ घुसे चोर, कुछ कीमती सामान न मिलने पर टीवी ही उड़ा ले गए

इस दौरान वह असंतुलित होकर नीचे जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. गिरने की आवाज आने पर आसपास के लोग वहां मौके पर पहंुचे तो उसकी सांस चल रही थी. आनन-फानन में उसे तत्काल कोरबा अस्पताल के लिए रवाना किया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: गुफाओं की नगरी बस्तर: कहा जाता है भगवान राम ने बिताया था इन गुफाओं में वक्त

जानकारी के मुताबिक मृतक ने सेफ्टी बेल्ट पहना हुआ था. फिर भी ये हादसा कैसे हुआ इसकी जांच पुलिस कर रही है. जब महावीर सिंह दिर तो तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया पर ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Published on: