छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक खबर सामने आ रही है कि जिले के एक शासकीय मिडिल स्कूल सेमरताल में चोर घुस गए. मिली जानकारी के अनुसार लोफंडी कोनी निवासी बलराम पटेल इस स्कूल के प्रधान पाठक हैं.
मंगलवार शाम 4 बजे स्कूल में ताला बंद कर घर चले गए. सुबह साढ़े 7 बजे स्कूल पहुंचे तो देखा स्कूल के दरवाजे का कुंदा ही उखड़ा हुआ है. चोरों को स्कूल में कुछ कीमती नहीं दिखा तो स्कूल में राखी टीवी ही चुरा ले गए.