Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. हादसा इतना जबरदस्त था कि हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना बकरकुदा गांव में राइस मिल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी.
यह भी पढ़ें : 60 वर्षीय विकलांग रिटायर्ड लाइनमैन निकला 13.33 लाख की डकैती का मास्टर माइंड
पुलिस भी सुचना मिलने के बाद पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात ट्रक नंबर- CG12 S 3183 बिना किसी संकेत के सड़क किनारे खड़ी थी. तभी रात करीब 9.30 बजे मस्तूरी की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने ट्रक को नहीं देख पाया और सीधे पिछले हिस्से में जा टकराया.
इस हादसे में मौके पर उसकी मौत हो गई. काफी देर तक शव सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया.