रायपुर

Fraud News: ग्राहकों के खातों से लाखों का गबन, बैंक का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Fraud News: ग्राहकों की अनुमति के बिना उनके 6 बैंक खातों से कुल 82 लाख 83 हजार रुपए निकाल लिया और अपने निजी कार्य में लगाया। बैंक ने विभागीय जांच और ऑडिट कराया, तब इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Mar 2025, 10:33 AM IST
CG Crime News: फर्जी वन अधिकार पट्टा बांटने वाले गिरोह का पर्दाफाश(photo-patrika)
CG Crime News: फर्जी वन अधिकार पट्टा बांटने वाले गिरोह का पर्दाफाश(photo-patrika)

Fraud News: ग्राहकों की मंजूरी के बिना उनके बैंक खातों के लाखों रुपए निकालकर गबन करने वाले बैंक मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। उसे गिरतार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र नगर के एचडीएफसी बैंक शाखा में नितिन देवांगन ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर के रूप में पदस्थ थे। इस दौरान वर्ष 2020 से 2023 के दौरान उन्होंने ग्राहकों की अनुमति के बिना उनके 6 बैंक खातों से कुल 82 लाख 83 हजार रुपए निकाल लिया और अपने निजी कार्य में लगाया।

बैंक ने विभागीय जांच और ऑडिट कराया, तब इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने नितिन को दोषी मानते हुए उसे निलंबित कर दिया और पूरा रकम वापस करने कहा गया।

उसे कुछ माह का समय दिया गया। इसमें से नितिन ने 78 लाख 85 हजार रुपए ही वापस किया। बाकी रकम 3 लाख 98 हजार रुपए जमा नहीं किया। इसके बाद एचडीएफसी बैंक प्रबंधन ने इसकी शिकायत देवेंद्र नगर थाने में की। पुलिस नितिन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Updated on:
21 Mar 2025, 10:33 AM IST
Published on: