8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के दिन रुद्री बैराज में मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

CG News: धमतरी जिले के रुद्री बैराज में होली के दिन एक युवक की लाश तैरती हुई मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह वही स्थान है, जहां से महानदी में पानी छोड़ा जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 15 Mar 2025, 11:02 AM IST

होली के दिन रुद्री बैराज में मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रुद्री बैराज में होली के दिन एक युवक की लाश तैरती हुई मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह वही स्थान है, जहां से महानदी में पानी छोड़ा जाता है। बता दें की सुबह स्थानीय लोगों ने बैराज में लाश को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: CG News: बस्तर का ये खूबसूरत दृश्य हर कोई चाहता है कैमरे में कैद करना

CG News: रुद्री बैराज में मिला युवक का शव

आपको बता दें की गोताखोरों ने पहले शव को एक रस्सी (डोर) से बांधा और करीब 25 फीट ऊपर पुल तक खींचकर निकाला। जब शव को बाहर लाया गया तो मृतक पूरी तरह फॉर्मल ड्रेस और जूते पहने हुए नजर आया। वही मृतक की पहचान सिहावा रोड निवासी कुमार चंद्र राजपुरिया (55) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुमार चंद्र ने बैराज में छलांग लगाई थी।

वहीँ शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। रुद्री थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि मृतक की पहचान कुमार चंद्र राजपुरिया (निवासी सिहावा रोड) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के घर में किसी पारिवारिक विवाद के बाद वह घर से निकल गया था। इसके बाद उसकी लाश होली के दिन सुबह बैराज में मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।