रायपुर

CG Transfer: बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला, ऋचा शर्मा को नान की अतिरिक्त जिम्मेदारी…

CG Transfer: सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आईएएस ऋचा शर्मा को वर्तमान कर्तव्यों के साथ नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2024, 7:51 AM IST
CG Transfer

CG Transfer: राज्य शासन ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 11 आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक आईएएस ऋचा शर्मा को वर्तमान कर्तव्यों के साथ नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

केंद्र में प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे रजत कुमार को सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा सचिव वाणिज्य एवं उद्योग रेल परियोजनाएं विभाग का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अंकित आनंद को सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं अध्यक्ष छग पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बसव राजू एस को सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भीम सिंह सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजेश सिंह राणा मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को सचिव राज्य निर्वाचन आयोग के साथ मिशन संचालक जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जितेंद्र कुमार शुक्ला को संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का प्रभार सौंपा गया है। प्रभात मलिक को उनके वर्तमान प्रभार के साथ संचालक उद्योग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विवेक आचार्य को वर्तमान प्रभार के साथ प्रबंध संचालक पर्यटन मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विश्वेश कुमार को प्रबंध संचालक राज्य औद्योगिक विकास निगम का प्रभारी सौंपा गया है।

Updated on:
11 Sep 2024, 7:51 AM IST
Published on: