रायपुर

छत्तीसगढ़ में मानसून नहीं इस वजह से हो रही थी बारिश, जाने आगे कैसा होगा मौसम

मानसून फिर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ है। अब फिर से इसके आगे बढऩे की प्रबल संभावना बनी हुई है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 12:01 PM IST
Monsoon
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में मानसून 22 जून के बाद दस्तक दे सकता है। क्योंकि मानसून अभी कमजोर है। सोमवार को शहर में जो बारिश हुई वह लोकल सिस्टम बनने से हुई है।

रायपुर. दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी भी कमजोर है। इधर, शहर में सोमवार की दोपहर से शाम तक लोकल सिस्टम बनने से हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को राहत मिली। उधर, मानसून फिर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ है। अब फिर से इसके आगे बढऩे की प्रबल संभावना बनी हुई है। कहीं तेज बारिश तो कहीं पर हल्की बारिश हुई। कुल मिलाकर शहर में मौसम के मिजाज बदलने से शाम को उसम से निजात मिली।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में मानसून 22 जून के बाद दस्तक दे सकता है। क्योंकि मानसून अभी कमजोर है। सोमवार को शहर में जो बारिश हुई वह लोकल सिस्टम बनने से हुई है। लालपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा पश्चिम केंद्रीय बंगाल की खाड़ी एवं दक्षिण उड़ीसा तथा आंध्रप्रदेश के उत्तरी तट पर स्थित है। इससे प्रदेश के दक्षिण भाग में कुछ स्थानों पर तथा उत्तरी भाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। राजधानी में दोपहर बाद आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा शाम या रात को गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजनांदगांव 38.8

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 8 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। जिसके बाद बंगाल की खाड़ी में मानसून के कमजोर पड़ जाने से छत्तीसगढ़ में भी बारिश नही हुई। पर कल शाम को राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहां पर तेज बारिश हुई। जिससे कल रात उमस से राहत मिली। पिछले 24 घंटों में बस्तर व दुर्ग के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग से मिल रही जानकारी के अनुसार अब प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक बारिश की संभावना कम है।

Updated on:
19 Jun 2018, 12:01 PM IST
Published on: