परिसर में बने शौचालय में केसरिया रंग का टाइल देख कर वकील बुरी तरह भड़क गए। कुछ वकीलों ने हथौड़े से टाइल्स भी तोड़ दिए। इस दौरान काफी देर तक परिसर में अफरा-तफरी मची रही।
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी के कचहरी परिसर में बनाये जा रहे शौचालय में केसरिया रंग के टाइल्स प्रयोग किये गए हैं। जिसके कारण इसका विरोध हो रहा है। वकीलों ने आज प्रदर्शन कर टाइल्स हटाने की मांग की।
आपको बता दें कि परिसर में बने शौचालय में केसरिया रंग का टाइल देख कर वकील बुरी तरह भड़क गए। कुछ वकीलों ने हथौड़े से टाइल्स भी तोड़ दिए। इस दौरान काफी देर तक परिसर में अफरा-तफरी मची रही।
वकीलों के विरोध प्रदर्शन को संज्ञान में लेते हुए जिला जज ने वकीलों को आश्वासन दिया कि जल्द ही भगवा टाइल्स हटा दिया जाएगा। जबतक टाइल्स हटाए नहीं जाते तबतक शौचालय को प्रयोग नहीं किया जाएगा।