जानकारी के अनुसार, मरवाही थाना क्षेत्र के धनोरा गांव निवासी शंकर नागवंशी ने अपनी पत्नी शशि को अंडा करी खाने की इच्छा रखने के लिए कहा। काफी रात होने के कारण पत्नी ने बनाने से मना कर दिया। जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ। विवाद के बाद, उनकी भतीजी ने अंडा करी बनाई और दी। जिसके बाद मामला थम गया और दोनों सो गए ।