15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 साल के बच्चे को डूबते सब देख रहे थे तमाशा, 11 साल के तौसीब ने छलांग लगा बचा ली जान

सुबह लगभग 8 बजे 2 साल का अजब उर्फ गोलू और उसका भाई साथ में खेल रहे थे। तभी 2 साल का अजब अचानक लुढ़क कर तालाब में गिर गया। उसे डूबता देख उसके भाई ने लोगों से मदद की गुहार लगाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 12 Jan 2020, 8:43 PM IST

2 साल के बच्चे को डूबते सब देख रहे थे तमाशा, 11 साल के तौसीब ने छलांग लगा बचा ली जान

2 साल के बच्चे को डूबते सब देख रहे थे तमाशा, 11 साल के तौसीब ने छलांग लगा बचा ली जान

अंबिकापुर. खेलते समय अचानक एक 2 साल का बच्चा तालाब में गिर गया। वहां मौजूद उसके भाई ने मदद के लिए लोगों से गुहार लगाई। लोग पहुचे भी लेकिन किसी ने भी मदद करने की हिम्मत नहीं की और 2 साल के मासूम के डूबने का तमाशा देखते रहे।

20 हजार कॉल डिटेल्स की जांच, 30 संदेहियों से पूछताछ और 43 कैमरों की जांच के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

जानकारी के अनुसार, मोमिनपुरा में रिंग रोड स्थित हरसागर तालाब के पास सुबह लगभग 8 बजे 2 साल का अजब उर्फ गोलू और उसका भाई साथ में खेल रहे थे। तभी 2 साल का अजब अचानक लुढ़क कर तालाब में गिर गया। उसे डूबता देख उसके भाई ने लोगों से मदद की गुहार लगाई।

लोग उसकी गुहार सुनकर वहां पहुंचे भी लेकिन किसी ने तालाब में उत्तर कर बच्चे की जान बचाने की जहमत नहीं उठाई और निराने खड़े होकर तमाशा देखते रहे। इसी बीच लोगों की भीड़ को देख वहां 11 वर्ष साल का तैसीब पहुचा। वह बिना समय गवाएं और अपनी जान की परवाह किये नदी में कूद गया और मासूम को बचा लिया।

ये भी पढ़ें: छात्र द्वारा स्कूल के खिलाफ टिक-टॉक वीडियो वीडियो बनाना पड़ा महंगा, प्राचार्य ने कहा- अब स्कूल आने की जरूरत नहीं