रायपुर

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी तेज, विपक्ष के लिए बना चक्रव्यू…

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों में जुट गई है।

2 min read
Jan 10, 2024

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों में जुट गई है। पार्टी सहित सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की लगातार बैठकें हो रही हैं। प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य तय भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपना शुरू कर कर दिया। मंगलवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लि सात समिति का गठन किया। इन समितियों के प्रभारी भी नियुक्ति किए हैं।


इन समितियों का गठन और प्रभारी नियुक्त

1. पार्टी नव सदस्यता अभियान समिति: संयोजक अजय चंद्राकर, सह संयोजक रामसेवक पैंकरा, प्रदीप गांधी व महेश गागड़ा।
2. महिला स्व-सहायता समूह और गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान समिति: संयोजक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सह संयोजक शालिनी राजपूत, लक्ष्मी राजवाड़े, भावना बोहरा व किशोर महानंद।
3. दीवार लेखन और होर्डिंग्स समिति: संयोजक अनुराग सिंहदेव, सह संयोजक अमित साहू, विक्रांत सिंह, रितेश गुप्ता, टिकेश्वर जैन व उपकार चंद्राकर।
4. गांव चलो अभियान समिति: संयोजक नारायण चंदेल, सह संयोजक मोतीलाल साहू, गोमती साय व भरत मटियार।
5. श्री राम मंदिर दर्शन समिति: संयोजक धरमलाल कौशिक, सह संयोजक लक्ष्मी वर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. ललित मखीजा व रामलखन पैंकरा।
6. बूथ सशक्तिकरण अभियान: संयोजक संजय श्रीवास्तव, सह संयोजक अवधेश चंदेल।
7. पीएम विश्वकर्मा योजना समिति: संयोजक पी. विश्वनाथन सह संयोजक प्रदीप सिंह व पुरुषोत्तम देवांगन।

विधानसभा चुनाव में जहां विजय नहीं मिली वहां ज्यादा फोकस

जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी व कार्यक्रम क्रियान्वयन के लिए समितियों का गठन किया है। जिनके माध्यम से जनता से सीधे जुड़कर उन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के कार्यों को पहुंचाकर लोकसभा की सभी 11 सीटों में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ के जिन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को विजय प्राप्त नहीं हुई, उन स्थानों पर लोकसभा चुनाव में पार्टी की बढ़त बनाने की कार्य योजना भी तय की गई है।

Published on:
10 Jan 2024 11:04 am
Also Read
View All