8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रेंड संग जवान की कमरे में मिली सड़ी-गली लाश, बदबू आने पर पहुंची पुलिस ने बरामद किया शव

Janjgir-champa murder case: पुलिस ने जवान की लाश फांसी के फंदे पर और महिला की लाश बेड से बरामद की हैं। दोनों का शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। बदबू आने पर पहुंची पुलिस ने कमरे से दोनों की लाश बरामद की..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 9 Jan 2024, 5:32 PM IST

janjgir_champa.jpg

Janjgir-champa murder case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में 11वीं बटालियन के जवान के संग गर्लफ्रेंड की लाश मिली है। पुलिस ने जवान की लाश फांसी के फंदे पर और महिला की लाश बेड से बरामद की हैं। दोनों का शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। बदबू आने पर पहुंची पुलिस ने कमरे से दोनों की लाश बरामद की।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेत्री के बेटे ने तलवार लेकर अपनी पत्नी को मारने दौड़ाया, फिर जो हुआ... थाना पहुंचा मामला

यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुटपुरा गांव का है। जानकारी के अनुसार जवान रामसागर सिदार कुछ माह पहले ही लव मैरिज किया था। वहीं आज संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर एसपी विजय अग्रवाल ने टीम के साथ कमरे की जांच की।

यह भी पढ़ें: मुफ्त बस सुविधा के लिए कॉलेज स्टूडेंट्स ने सीएम से लगाई गुहार, कहा- रोजाना चलना पड़ता है तीन किमी

जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक मामला हत्या के बाद आत्महत्या का हैै, फिलहाल जांच के बाद ही घटना असली वजह सामने आएगी। बता दें कि मृतक रामसागर सिदार का शव लटका हुआ था और बेड पर महिला का शव पड़ा हुआ था।