BSP Candidates Name List: छत्तीसगढ़ में बसपा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दो लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
BSP Candidates Name List: लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। इससे सभी पार्टियों में चुनावी तैयारियां तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ में बसपा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बस्तर सीट पर कांग्रेस से पहले बसपा ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। (lok sabha election 2024) पार्टी ने दो लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसमें बस्तर से आयतु राम मंडावी और जांजगीर-चांपा से रोहित कुमार डहरिया को उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा से बस्तर में महेश कश्यप है उम्मीदवार
BSP Candidates Name: बस्तर में भाजपा ने सरपंच रह चुके महेश कश्यप को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने अब तक इस सीट से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। (cg lok sabha election 2024) भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप आरएसएस के कार्यकर्ता है। बस्तर में चल रहे धर्मांतरण के खिलाफ महेश कश्यप अभियान चलाते है। (chhattisgarh lok sabha election 2024) संभावना जताई जा रही है कि, कांग्रेस आज-कल में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।