रायपुर

Lok Sabha Election 2024: इन 6 सीटों में भाजपा को हराना मुश्किल, कांग्रेस को अभी से सता रहा हार का डर

Lok Sabha Chunav 2024: रायगढ़ लोकसभा सीट से आज तक किसी निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव नहीं जीता है। यहां की जनता राजनीतिक दलों को महत्व देती है। वहीं रायगढ़ लोकसभा सीट की खास बात यह है कि इस सीट से छत्तीसगढ़ को दो मुख्यमंत्री मिले हैं।

2 min read
Apr 14, 2024

CG Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, क्या अपने दौरे से पूर्व राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने और मारने जैसे बयान देने के लिए कांग्रेस के नेताओं को अप्रत्यक्ष तरीके से टास्क दिए थे। जिस तरीके से राहुल गांधी के बस्तर दौरे से पूर्व कांग्रेस के नेताओं ने पीएम मोदी पर लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहे थे, उससे तो यही प्रतीत होता है। किरण देव ने कहा, बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने राहुल के दौरे के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा था कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर। यानी कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम। क्या यही है आपके कांग्रेस की मुहब्बत की दुकान है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी आज फिर अपने झूठे न्याय पत्र के जरिए केंद्र की सत्ता में काबिज होना चाहते हैं।

राज्य निर्माण के बाद राजनांदगांव लोकसभा सीट पर भाजपा लगातार जीत रही है, लेकिन 2007 के उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। हालांकि इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट वापस छिन ली थी। बता दें कि वर्ष 2004 में यहां से प्रदीप गांधी सांसद चुने गए थे। इन पर आरोप लगा था कि पैसे लेकर संसद में प्रश्न पूछते हैं। इसके बाद गांधी की सदस्यता रद्द हो गई थी। उप चुनाव में यहां से दिवंगत देवव्रत सिंह ने चुनाव जीता था।

रायगढ़ लोकसभा सीट से आज तक किसी निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव नहीं जीता है। यहां की जनता राजनीतिक दलों को महत्व देती है। वहीं रायगढ़ लोकसभा सीट की खास बात यह है कि इस सीट से छत्तीसगढ़ को दो मुख्यमंत्री मिले हैं। वर्ष 1998 में यहां से दिवंगत अजीत जोगी सांसद चुने गए थे। राज्य निर्माण के बाद वो प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। वहीं विष्णुदेव साय रायगढ़ सीट से चार बार सांसद चुने गए। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी वर्ष 1999 में राजनांदगांव से सांसद चुने गए थे।

छत्तीसगढ़ में कोरबा लोकसभा की सीट वर्ष 2009 के बाद अस्तित्व में आईं थी। यहां अब तक तीन बार लोकसभा के चुनाव हुए है। अन्य लोकसभा सीटों की तुलना में कोरबा लोकसभा सीट का पैटर्न अलग है। यहां पिछले तीन लोकसभा चुनाव में नजर डाले तो पहली बार यहां चुनाव में कांग्रेस, दूसरी बार भाजपा और तीसरी बार फिर कांग्रेस ने चुनाव जीता है। इस बार यहां कांग्रेस-भाजपा दोनों ने महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है।

Also Read
View All