रायपुर

Lok sabha Election 2024: जानिए क्यों यहां महिला वोट के लिए बीजेपी-कांग्रेस में हर बार होती है रस्साकसी

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा पहले ही सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुनावी शंखनाद कर चुकी है।
2 min read
Mar 28, 2024
women_voting.jpg

Raipur News: लोकसभा चुनाव (Lok sabha election 2024) के लिए छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा पहले ही सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुनावी शंखनाद कर चुकी है। (CG Lok sabha election 2024) वहीं कांग्रेस ने भी देर से ही सही पहले छह, फिर एक सीट और अब चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। (Lok sabha election 2024) दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार जाेर-शोर से शुरू कर दिया है।

सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इन सबके बीच भाजपा- कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की भाग्यविधाता प्रदेश की 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 महिला वोटर बनेंगी। क्योंकि पुरुषों की तुलना में इनकी संख्या एक लाख से अधिक है। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 405 हैं। इस तरह से प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 हैं।

भाजपा और कांग्रेस का युवा वोटराें पर भी विशेष फोकस है, क्योंकि प्रदेश में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 5 लाख 77 हजार 184 है। इसी प्रकार प्रदेश में 20-29 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 47 लाख 11 हजार 890 हैं। लोकसभा चुनाव में ये वोटर भी प्रत्याशियों की जीत-हार के लिए बड़ा निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

- कुल वोटर - 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252

- पुरुष वोटर - 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 405

- महिला वोटर - 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 115

- 18-19 वर्ष के वोटर - 5 लाख 77 हजार 184

- 20-29 आयु तक के वोटर - 47 लाख 11 हजार 890

- 85 वर्ष से अधिक उम्र के वोटर - 82 हजार 476

- 100 वर्ष पार चुके वोटर - 2,855

Updated on:
28 Mar 2024 09:07 am
Published on:
28 Mar 2024 08:47 am