Lok Sabha Election Results 2024: इस चुनाव में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ से करारी हार मिली है। इससे कई दिग्गज नेताओं का करियर खतरे में आ गया है।
Lok Sabha Election Results 2024: छत्तीसगढ़ के लोकसभा नतीजे में 10-1और 9-2 ऐसे आंकड़े हैं जिनका प्रदेश से खासा नाता है। 10-1 का पुराना आंकड़ा फिर सामने है। करारी हार के बाद कई दिग्गज नेताओं का करियर खतरे में आ गया है। राज्य की 11 लोकसभा सीटों में 10 भाजपा ने अपने खाते में दर्ज कर ली हैं।
हालांकि क्लीन स्वीप के लिए भाजपा ने अहम रणनीति बनाई थी। गत विजेता 9 चेहरों में से 7 को बदलना भी इस रणनीति का हिस्सा था। पिछली बार से एक सीट ज्यादा जीत कर सुकून तो मिला होगा लेकिन क्लीन स्वीप नहीं कर पाने का मलाल भाजपाई दिग्गजों को रहेगा।