Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा की धरोहर ये हॉट सीट, इस बार दिग्गज ने तोड़ दिए सारे रिकार्ड्स
Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा की धरोहर ये हॉट सीट, इस बार दिग्गज ने तोड़ दिए सारे रिकार्ड्स
Lok Sabha Election Result 2024: वोट के अंतर के आधार पर लोकसभा चुनाव में प्रदेश में इसे सबसे बड़ी जीत बताया जा रहा है। वोटों के अंतर से जीत के मामले में बीते 26 वर्षों का रिकार्ड बृजमोहन अग्रवाल ने तोड़ दिया है।
Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर लोकसभा सीट से इस बार भाजपा ने रिकार्ड तोड़ जीत हासिल की है। बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 5.75 लाख से ज्यादा मतों से हरा दिया है। 23 राउंड में हुई गिनती में बृजमोहन अग्रवाल को 10,50,351 और विकास उपाध्याय को 4,75,066 वोट मिले हैं।
वोट के अंतर के आधार पर लोकसभा चुनाव में प्रदेश में इसे सबसे बड़ी जीत बताया जा रहा है। वोटों के अंतर से जीत के मामले में बीते 26 वर्षों का रिकार्ड बृजमोहन अग्रवाल ने तोड़ दिया है। इतनी बड़ी मार्जिन से पहली बार भाजपा ने जीत हासिल की है। इससे पहले 2019 में सांसद बने सुनील सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे को 3,48,238 मतों से पराजित किया था।
रायपुर लाेकसभा की सीट पिछले 26 वर्षों से भाजपा का कब्जा है। 1998 से लेकर 2014 तक रमेश बैस सांसद रहे। इसके बाद 2019 में सुनील सोनी ने जीत हासिल की थी। अब बृजमोहन अग्रवाल ने इस पर अपना कब्जा जमा लिया है। - विकास उपाध्याय को मिले कुल मत - 4,75,066 - बृजमोहन अग्रवाल 5,75,285 मतों से जीते
Lok Sabha Election Result 2024: प्रदेश में 3 चरणों में 72.8% हुई वोटिंग
प्रदेश में तीनों चरणों में कुल 72.8 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में हुए मतदान (71.49%) से तुलना करें तो इस बार 1.31 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ है। इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग सरगुजा सीट पर 78.78 प्रतिशत और सबसे कम 63.95 प्रतिशत बिलासपुर में मतदान हुआ है।
इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1 करोड़ 50 लाख 40 हजार 444 मतदाताओं ने तय किया है। इनमें 75 लाख 15 हजार 102 पुरुष, 75 लाख 25 हजार 123 महिला और 219 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।