रायपुर

Lok Sabha Elections 2024: टिकट नहीं मिलने से नाराज 3 कांग्रेस नेताओं ने दिया इस्तीफा, 2 भाजपा में हुए शामिल

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी इस्तीफो का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को कांग्रेस के अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू और ओबीसी मोर्चा के डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा दे दिया।

2 min read
Mar 10, 2024

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी इस्तीफो का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को कांग्रेस के अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू और ओबीसी मोर्चा के डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के कुछ घंटों बाद ही दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। (Lok Sabha Elections 2024) इन्हें साइंस कॉलेज ग्राउंड में किसान महाकुंभ के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। वहीं कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने भी अपना इस्तीफा दिया है। हालांकि उन्होंने अभी किसी भी राजनीतिक दल में प्रवेश नहीं किया है।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाया है। चंद्राकर ने तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को तीन पन्नों का इस्तीफा भेजा है। इसमें एक बड़े नेता का नाम लिए बिना गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले तीनों वरिष्ठ नेता विधानसभा और लोकसभा चुनाव की दौड़ में शामिल थे।

भाजपा में प्रवेश करने वालों में कैनेक क्वालिंस प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक जोगी कांग्रेस, बिग्रेडियर एके दास विशिष्ट सेवा मंडल, अजय बंसल, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस, सुरेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस, ए.दास साहू प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी कांग्रेस, सुमित राज साहू प्रभारी जिला सचिव, रामस्नेही जांगड़े प्रदेश उपाध्यक्ष एससी विभाग प्रदेश कांग्रेस, बृजमोहन साहू प्रदेश महामंत्री ओबीसी कांग्रेस, साेहन डड़सेना पार्षद लोरमी, हरिशंकर जायसवाल पूर्व पार्षद लोरमी, अशोक शर्मा पूर्व पार्षद लोरमी, रज्जू भारती वरिष्ठ कांग्रेसी आरंग शामिल हैं।

Published on:
10 Mar 2024 08:46 am
Also Read
View All