रायपुर

खुशखबरी : छत्तीसगढ़ के इस शहर में भी रुकेंगी अब ये 2 सुपरफास्ट ट्रेनें, CM ने की घोषणा

लोकमान्य तिलक और ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों का छत्तीसगढ़ में एक नया स्टॉपेज बनाया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Aug 2018, 4:11 PM IST
jnaneswari express
छत्तीसगढ़ के इस शहर में भी रुकेंगी अब ये 2 सुपरफास्ट ट्रेनें, CM ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बताया है कि जनता जी मांगों को पूरा करने के लिए ये कार्य अभी 6 महीने के ट्रायल पर है। ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस अभी राजनांदगांव स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर अगले 6 महीने के लिए यहां रुकेगी। प्रयोग सफल होने पर यह भी जारी रहेगा।

बता दें कि ये ट्रेन 1957 किलोमीटर की दूरी तय करती है। ये सुपरफास्ट ट्रेन हफ्ते में केवल 4 दिन ही चलती है। राजनांदगांव में इसके स्टॉपेज बनने से अब मुंबई, कल्याण, अकोला, नागपुर, रावलकेला, टाटानगर, खड़गपुर और हावड़ा जैसे शहरों तक जाने में आसानी होगी। नया स्टॉपेज बनने से पहले ये ट्रेन रायपुर और दुर्ग में ही रुकती थी।

कुछ ही महीने पहले छत्तीसगढ़ को तीन नई ट्रेनों की सौगात मिली थी। इसमें अंत्योदय एक्सप्रेस सबसे ज्यादा खास थी। इस ट्रेन में मात्र 350 रूपए की टिकट पर हाईटेक सुविधाओं के साथ दिल्ली तक का सफर किया जा सकता है। इस ट्रेन में और भी खास चीजे शामिल है।

राजनांदगांव को स्टॉपेज मिलने के बाद यहां के लोगों ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और सांसद अभिषेक सिंह का इसके लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही उनका आभार भी प्रकट किया है।

Published on: