23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / AP एसी सुपरफास्ट ट्रेन में लगी आग, छत्तीसगढ़ आने वाली ट्रेनें हो सकती हैं प्रभावित

AP एसी सुपरफास्ट ट्रेन में लगी आग, छत्तीसगढ़ आने वाली ट्रेनें हो सकती हैं प्रभावित

दिल्ली निजामुद्दीन से चलकर विशाखापट्नम जाने वाली आंध्रप्रदेश एसी सुपरफास्ट ट्रेन में आज भीषण आग लग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 21 May 2018, 4:45 PM IST

fire in train

AP एसी सुपरफास्ट ट्रेन में लगी आग, छत्तीसगढ़ आने वाली ट्रेनें हो सकती हैं प्रभावित

रायपुर . दिल्ली निजामुद्दीन से चलकर विशाखापट्नम जाने वाली आंध्रप्रदेश एसी सुपरफास्ट ट्रेन में आज भीषण आग लग गई। ये दुर्घटना ग्वालियर से दूर बिरला स्टेशन में लगी। दुर्घटना के समय ट्रेन की गति धीमी होने के कारण किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना से ग्वालियर से होकर छत्तीसगढ़ आने वाली ट्रेने प्रभावित होने की संभावना है। ये ट्रेन निजामुद्दीन से निकल कर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र , तेलंगाना होते हुए आंध्रप्रदेश पहुंचती है।

READ MORE : बड़ा हदसा टला, कोयले से भरी मालगाड़ी के रैक में लगी आग

ये घटना आज हुई, जिसमे ट्रेन नंबर 22416 के 2 कोच बी 6 और बी 7 में आग लग गई। इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी भी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर के रेल यात्री और फायर ब्रिगेड की 4 गाड़िया तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद बोगियों में फसे सभी यात्रियों को सुरक्षित निकल लिया गया है।

ग्वालियर से होकर छत्तीसगढ़ आने वाली इन ट्रेनों के प्रभावित होने की संभावना है
1. 18216 जम्मू तवी - दुर्ग एक्सप्रेस
2. 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
3. 22868 हजरत निजामुदीन- दुर्ग हमसफ़र एक्सप्रेस
4. 12808 समता एक्सप्रेस
5. 12442 नयी दिल्ली- बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस
6. 12410 हजरत निजामुद्दीन - रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस

READ MORE : 35 दिन, 7 करोड़ का घाटा आज से अमरकंटक समेत अन्य ट्रेनें लौटेंगी पटरी पर

ये घटना लगभग 11 बजकर 47 मिनट के आसपास की बताई जा रही है। घटना के समय आंध्रप्रदेश एसी एक्सप्रेस बहुत ही कम स्पीड से चल रही थी। जिसके कारण आग कम फ़ैली। अभी तक हादसे में 10 से 12 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। ट्रेन के फायर रेंटेडेड कोच के कारण बोगियों पर ज्यादा असर नहीं हुआ।

READ MORE : इटारसी में आग, छत्तीसगढ़ की आधा दर्जन ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

आग के कारणों का पता नहीं चल पाया

फ़िलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जाँच की जाएगी। ट्रेन के प्रभावित हिस्से को अलग कर दिया गया है। बाकी बोगियों को ग्वालियर भेज दिया गया है।