23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / इटारसी में आग, छत्तीसगढ़ की आधा दर्जन ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

इटारसी में आग, छत्तीसगढ़ की आधा दर्जन ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

पश्चिम-मध्य रेलवे के इटारसी सेंट्रल कैबिन में आग लगने और भोपाल रेल मंडल में नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य चलने की वजह से  छत्तीसगढ़ की आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 18 Jun 2015, 8:14 PM IST

railway station

railway station

रायपुर.
पश्चिम-मध्य रेलवे के इटारसी सेंट्रल कैबिन में आग लगने और भोपाल रेल मंडल में नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य चलने की वजह से गुरुवार को इस रूट पर ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित रहीं। आधा दर्जन ट्रेनों को 20 जून तक रद्द कर दिया गया। राजधानी एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस को मार्ग बदलकर रवाना किया गया। इस वजह से बड़ी संख्या में यात्री परेशान हुए। उन्होंने रायपुर स्टेशन पर हंगामा भी किया। रायपुर से चढऩे वाले यात्रियों ने बिलासपुर भेजने की मांग की। सैकड़ों यात्रियों को यात्रा स्थगित करनी पड़ी। वहीं, कुछ यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में लटककर गंतव्य तक जाना पड़ा।


इन ट्रेनों का परिचालन कैंसिल

बिलासपुर से इंदौर के बीच चलने वाली नर्मदा एक्सप्रेस

बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस

दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस

भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस

भगत की कोठी- बिलासपुर एक्सप्रेस

बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस


चार ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से रायपुर आएंगी

इटारसी स्टेशन में आग लगने से रेलवे ने रायपुर मंडल से चार ट्रेनों को गुजार रही है। ट्रेनों में दरभंगा-मैसुर बागमती एक्सप्रेस, पटना-बंगलोर, संघमित्रा एक्सप्रेस, पटना-पुणे एक्सप्रेस एवं मंडुडीह-पुणे, ज्ञानगंगा एक्सप्रेस को गुरुवार को परिवर्तित मार्ग कटनी-शहडोल-उसलापुर-दुर्ग-नागपुर के मार्ग से गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया जा रहा है।


रायपुर मंडल की ट्रेनें भी प्रभावित

इटारसी रेलवे स्टेशन के कैंबिन में लगी आग का असर रायपुर मंडल की ट्रेनों पर भी पड़ा। करीब पांच ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से भेजा गया है। कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। रूट पूरी तरह से ठीक होने में करीब दो दिन और लगेंगे।

रतन बसाक, पीआरओ, रायपुर मंडल