जबलपुर। जबलपुर के पास एक ट्रेन द बर्निंग ट्रेन बन गई। जबलपुर ंसे इटारसी की ओर जा रही इस ट्रेन में आग लग गई। आग से घिरी ट्रेन पटरियों पर धड़धड़ाती हुई दौड़ती भी रही। संयोगवश ट्रेन के ड्रायवर की आग की लपटों की ओर नजर चली गई और उन्होंने तुरंत ट्रेन रोक ली। बाद में किसी तरह आग बुझाई गई जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन में आग की यह घटना भिटौनी के पास हुई। आग से कई लाख रुपए के नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है। अब इस मामले में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी जांच में लग गए हैं।