रायपुर

लड़का-लड़की की खेत में मिली लाश, नीला पड़ चुका था शरीर, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Lover couple suicide : पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कुंती यादव और सागर वर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के तरीघाट के रहने वाले है। वहीं मौत की वजह जहर खाने से हुई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Dec 2023, 7:55 PM IST
raipur_lover_coupal_suicide_1.jpg

Raipur Suicide case : राजधानी से सटे अभनपुर संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। खेत के पास मिले लाश पांच से छह दिन पुरानी बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया है। इधर दो लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कुंती यादव और सागर वर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के तरीघाट के रहने वाले है। वहीं मौत की वजह जहर खाने से हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है।

पुलिस ने बताया कि लोगों से पुलिस को सूचना मिली कि खेत के पास एक अधेड़ महिला और एक युवक की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद आगे की जांच की। बताया कि मृतकों का शरीर नीला पड़ चुका था, मौके से डिस्पोजल व जहर की खाली शीशी व अन्य सामग्रियां मिली है। फिलहाल पुलिस दोनों के मौत की वजह तलाश रही है।

Published on: