उसकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस महाराष्ट्र के नागपुर गई और यहां दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने मृतका की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, थाना प्रभारी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी तारा योगेन्द्र जायसवाल, एएसआई विरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक बंधुराम सारथी, दिलेश्वर पैंकरा, आरक्षक विक्रम मिंज, ओमप्रकाश सिंह, पंकज राजवाड़े, छत्रपाल सिंह, महिला आरक्षक भारती राजवाड़े व डामनिया राजवाड़े सक्रिय रहे।