इस तरह दिया घटना को अंजाम
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि आरोपी ने खौफनाक तरीके से घटना को अंजाम दिया। इसके लिए आरोपी ने हथौड़ा, पेचकस और चाकू का उपयोग किया। सुरज ने निधि की हत्या बिलासपुर स्थित घर में की। वह जब कमरे में थी तो आरोपी ने पहले हथौड़ा से उसके कनपटी पर ताबड़तोड़ वार किया। इससे वह चीखपुकार मचाते हुए अधमरी हो गई। इसके बाद पेचकस से उसके सीने में लगातार वार किया। उधर दूसरे कमरे में बंद पार्थ ने जब मां की चीखपुकार सुनी तो वह भी चीखने लगा। सुरज उसे पहले ही दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। वह पार्थ के पास पहुंचा और केबल को उसके गले में फंसा कर उठा कर पटका। इससे मासूम अधमरा हो गया। इसके बाद वह फिर निधि के पास पहुंचा, तब तक उसकी सांसे चल रही थी। इस समय वह चाकू से उसके गले की नस काटा और मौत की नींद सुला दी। उसकी हत्या के बाद वह मासूम के पास पहुंचा उसमें भी जान थी तो वह मासूम के सीने में पैर रख कर खड़ा हो गया जब तक उसकी सांसें नहीं टूटी।