रायपुर

लाल सलाम कहकर दिग्विजय सिंह ने हिड़मा को दी श्रद्धांजलि! BJP ने बताया शर्मनाक कृत्य

Madvi Hidma: बीजेपी प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर हमला बोला है। कहा कि एक ओर दिग्विजय सिंह लाल सलाम कहकर हिड़मा को श्रद्धांजलि दे रहे है तो दूसरी ओर कुछ नेता शहीदी बता रहे हैं..
2 min read
Nov 25, 2025
Madvi hidma, Digvijay singh
लाल सलाम कहकर दिग्विजय सिंह ने हिड़मा को दी श्रद्धांजलि ( Photo - Patrika )

Madvi Hidma: कांग्रेस नेताओं द्वारा दुर्दांत नक्सली हिड़मा की मौत को शहादत बताने और श्रद्धांजलि देने को भाजपा ने शर्मनाक कृत्य बताया है। इसे लेकर भाजपा ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर सियासी हमला बोला है। ( CG News ) भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि हिड़मा ने झीरम घाटी में कांग्रेस की पूरी पीढ़ी को ही खत्म कर दिया था। उस पर 435 हत्याओं का आरोप था। इसके बाद भी यूथ कांग्रेस की संयुक्त सचिव प्रीति मांझी उसकी मौत को शहादत बता रही हैं।

Madvi Hidma: बीजेपी बोली- दिग्विजय ने लाल सलाम कहकर श्रद्धांजलि दी..

इधर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उसे लाल सलाम कहकर श्रद्धांजलि दी। इससे शर्मनाक बात कुछ नहीं हो सकती। ठाकुर ने कहा अब सार्वजनिक तौर पर यह स्पष्ट होना चाहिए कि नक्सलियों को लेकर कांग्रेस की नीति क्या है? उन्होंने कहा हिड़मा के मारे जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को उसका आधार कार्ड बताने की मांग करते हुए जरा भी शर्म महसूस नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं के इस आचरण से शहीद कांग्रेस नेताओं, सुरक्षा बल के जवानों, निर्दोष आदिवासियों समेत हर वर्ग के लोगों के परिजनों की पीड़ा बढ़ी है।

इधर दिल्ली में हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ एकजुट हुए प्रदर्शनकारी अचानक माडवी हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने 'माडवी हिडमा अमर रहे' कितने हिडमा मारोगे, हर घर से हिडमा निकलेगा' और 'माडवी हिडमा जिंदाबाद' जैसे नारे लगाने लगे। इस दौरान प्रदर्शकारियों हिंसक हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया। हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी करने के मामले में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि ये छोटे बच्चे हैं। उन्हें अलग-अलग तरह से भड़काया गया है, वह असलियत से अनजान हैं। वह बस्तर आएं और यहां 25 साल के युवाओं से मुलाकात करें।

Updated on:
25 Nov 2025 02:27 pm
Published on:
25 Nov 2025 02:23 pm