रायपुर

Mahtari Vandan Yojana: 70 लाख महिलाओं को मिला रक्षाबंधन का उपहार, CM ने जारी किया महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त

CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त जारी कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबंधन का उपहार दिया है..

less than 1 minute read
Aug 01, 2024

CG Mahtari Vandan Yojana: छत्‍तीसगढ़ सरकार महत्वकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिमोर्ट का बटन दबाकर जारी कर दिया। डीबीटी के जरिए पंजीकृत महिलाओं के खाते में योजना की राशि सीऐ अकाउंट में जमा होगी।

CG Mahtari Vandan Yojana: इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले 70 लाख महिलाओं को रक्षाबंधन का उपहार मिल गया। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जगदलपुर दौरे पर है। यहां आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने महतारी वंदन योजना की छठी किस्त जारी की। इस अवसर पर महतारी वंदन एप ( CG Mahtari Vandan App ) और एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री जगदलपुर में नौ करोड़ 31 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों लोकार्पण किया।

Mahtari Vandan Yojana 2024: विकास कार्यों का किया लोकार्पण

सीएम 2752 महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए 100 करोड़ का बैंक लोन का भी वितरित किया। कार्यक्रम में शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही नारी शक्ति से जल शक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने पौधरोपण करने के साथ ही जगदलपुर में 9 करोड़ 31 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों लोकार्पण किया।

Updated on:
01 Aug 2024 06:02 pm
Published on:
01 Aug 2024 06:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर