Mahtari Vandan Yojana: विकास उपाध्याय ने बताया कि भाजपा सरकार ने विधानसभा 2023 चुनाव के समय वादा किया था कि छत्तीसगढ़ की प्रत्येक महिला को महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महीने 1000 रुपए और साल में 12000 रुपए मिलेंगे, लेकिन हकीकत में, लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं को ही यह लाभ मिल रहा है।