रायपुर

Mahtari Vandana Yojana: महिलाओं के खाते में खटाखट इस तारीख को आएगी राशि, देखें अपडेट

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना की आठवीं किस्त को लेकर ​बड़ा अपडेट आया है। त्योहारी सीजन में मिलने वाली महतारी वंदन राशि को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2024, 7:47 PM IST
Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandana Yojana: महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को अक्टूबर माह की पहली तारीख को बड़ी सौगात दे सकती है। त्योहारी सीजन में आठवीं किस्त की राशि के एक-एक हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

Mahtari Vandana Yojana: अब तक 8 लाख से अधिक महिलाओं ने दिया आवेदन

गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

हर तरफ महतारी वंदन का माहौल

इस योजना के लाभ को लेकर महिलाओं में बेहद उत्साह है। Mahtari Vandana Yojana महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि से वह अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम किश्त की राशि जारी की थी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबाकर प्रथम किश्त की राशि जारी की थी। योजना के तहत पहले चरण में करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभार्थी के तौर पर चुना गया है, जिनके बैंक खाते में योजना की 7 किश्ते ट्रांसफर कर दी गई हैं।

Updated on:
30 Sep 2024, 7:47 PM IST
Published on: