8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahtari Vandana Yojana: महिलाओं को लग सकता बड़ा झटका, इस बार बदल गई तारीख! देखें अपडेट

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त मिलने के बाद अब महिलाओं को 8वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, जो सरकार द्वारा कुछ दिनों में सभी महिलाओं के बैंक खाते में भेज दिए जाएंगे। लेकिन राशि ट्रांसफर किए जाने की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

3 min read
Google source verification
Mahtari Vandana Yojana

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में सफलतापूर्वक ट्रांसफर किए जा चुके हैं। 7वीं किस्त मिलने के बाद अब सभी महिलाओं को 8वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, जो सरकार द्वारा कुछ दिनों में सभी महिलाओं के बैंक खाते में भेज दिए जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं इस बार महिलाओं के खाते में कब आएगी 8वीं किस्त?

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना की 8वीं किस्त

बता दें कि सितंबर महीने में सरकार द्वारा 7वीं किस्त की राशि को जारी कर दिया गया है, जबकि 8वीं किस्त की राशि अक्टूबर महीने में राज्य की महिलाओं को प्राप्त होने वाली है। बता दे कि सितंबर महीने के बाद अक्टूबर महीने में 1 तारीख को महिलाओं के बैंक खाते में 8वीं किस्त की राशि भेज दी जाएगी। हालांकि अभी तक सरकार द्वारा आठवीं किस्त के फाइनल तिथि का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है, इसलिए यह तारीख आगे-पीछे हो सकती है।

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त महिलाओं के बैंक खाते में सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दिया गया है। अब महिलाओं को 8वीं किस्त राशि प्राप्त होगी, जो उन्हें अक्टूबर महीने में मिलने वाली है।

महिलाओं की कल्याणकारी योजना

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई गई महिलाओं के लिए एक बहुत ही कल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि प्राप्त हो रहे हैं। Mahtari Vandana Yojana इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्राप्त होते हैं। महतारी बंधन योजना में महिलाओं को हर महीने ₹1000 यानी हर साल ₹12000 सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि के रूप में दी जाती है।

महतारी वंदन योजना के लाभ से महिलाएं आत्मनिर्भर होकर जीवन यापन कर रही हैं। साथ ही महिला अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए किसी अन्य के ऊपर निर्भर नहीं रह रही है। Mahtari Vandana Yojana महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त महिलाओं को प्राप्त हो चुकी है, 7वीं किस्त मिलने के बाद 8वीं किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक के खाते में जल्द ही जमा किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना के तहत अंतिम सूची जारी, अब महिलाएं इस दिन तक कर सकेंगे दावा/आपत्ति

कैसे करें चेक ?

महतारी वंदन योजना 8वीं किस्त का लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट में आपको अनंतिम सूची का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।

इसके बाद सबसे पहले आपको जिला, क्षेत्र, ब्लॉक, परियोजना, सेक्टर, गांव, आंगनबाड़ी केंद्र इत्यादि का चयन करना होगा।

इसके बाद आपके सामने महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सूची आ जाएगी।

यही आपका नाम इस लिस्ट में शामिल है तो आपको 8वीं किस्त की राशि अवश्य प्राप्त होगी।

8वीं किस्त नहीं मिलने पर करें ये काम

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना 8वीं किस्त यदि किसी कारण वश आपको नहीं मिलती है, तो उस स्थिति में आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको किस्त जारी होने के बाद 2 से 3 दिनों तक इंतजार करना है। Mahtari Vandana Yojana 2 से 3 दिनों तक इंतजार करने के बाद ही यदि 8वीं किस्त की राशि आपके बैंक खाते में नहीं आते हैं, तो इस स्थिति में आप सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकती है और किस्त न मिलने की जानकारी ले सकते हैं।