
रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत किरोड़ीमलनगर एवं रायगढ स्टेशन यार्ड को आधुनिकीकरण एवं चांपा-झारसुगुड़ा सेक्शन में तीसरी रेल लाइन परियोजना को जोडऩे के लिए नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही वाराणसी रेलवे स्टेशन पर वॉशेबल एप्रॉन बनाया जा रहा है। अगर आप जून और जुलाई में यात्रा करने की सोच रहें हैं या आप डेली रेल से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अपग्रेड के कार्य के कारण 2 महीनों में काफी सारी ट्रेनें रद्द रहेंगी। जो छत्तीसगढ़ को बाकि राज्यों से जोड़ती हैं।
इसके चलते कई ट्रेने रद्द कर दी गई हैं। इनमें मुंबई, बिहार, एमपी, पश्चिमी बंगाल, छत्तीसगढ़ आदि जगह जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में अपने रिजर्वेशन कराए थे वह अपना रिजर्वेशन कैंसिल कराएंगे तो उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। वॉशेबल एप्रॉन बनाने के लिए करीब 42 दिन तक का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान रद्द रहने वाली ट्रेनों से यात्रा करने वाले पैसेंजरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
यह ट्रेनें रहेंगी रद्द 57213/14 बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर 20 जून से 4 जुलाई तक रद्द रहेगी। 20904 वाराणसी-वडोदरा महामना सुपर फास्ट 15, 22, 29 जून और 6, 13 व 20 जुलाई को रद्द रहेगी। 20903 वडोदरा-वाराणसी महामना सुपर फास्ट एक्सप्रेस 13, 20, 27 जून और 4, 11 व 18 जुलाई को रद्द रहेगी। 19168 वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29 जून और 1, 3, 5, 6, 8, 10, 12, 13, 15, 17 19, 20, 22, 24, 26 व 27 जुलाई को रद्द रहेगी। 19167 अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस 14, 16, 18, 19, 21, 23, 25, 26, 28, 30 जून और 2, 3, 5, 7, 9, 10, 12, 14, 16, 17, 19, 21, 23 व 24 जुलाई को रद्द रहेगी। 11072 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल कामायनी एक्सप्रेस 15 जून से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी। 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस 13 जून से 25 जुलाई तक रद्द रहेगी। 11108-21108 वाराणसी-ग्वालियर/ खजुराहो बुंदेलखंड एक्सप्रेस 15 जून से 26 जुलाई तक रद्द रहेगी। 11107-21107 ग्वालियर/ खजुराहो-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस 14 जून से 25 जून तक रद्द रहेगी। 16230 वाराणसी-मैसूर एक्सप्रेस 16, 21, 23, 28, 30 जून और 5, 7, 12, 14, 19, 21 व 26 जुलाई को रद्द रहेगी। 16229 मैसूर-वाराणसी एक्सप्रेस 14, 19, 21, 26, 28 जून और 3, 5, 10, 12, 17, 19 व 24 जुलाई को रद्द रहेगी।