रायपुर

रात में इतने बजे तक नहीं खुलेंगी दुकानें, अवैध कब्जे पर चलेगा बुलडोजर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Markets closed time Raipur : कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में एस एस पी प्रशांत अग्रवाल ने कानून व्यवस्था संबंधित ( illegal construction in cg) आवश्यक निर्देश दिए
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2023, 7:08 PM IST
raipur_market_closed_time.jpg

Bulldozer politics in cg : रायपुर में अब देर रात तक दुकानें नहीं खुली रहेंगी। शहर में अब रात 11 बजे तक बाजार बंद होगा। इसके साथ ही अवैध अतिक्रमणों पर भी तेजी से कार्रवाई होगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में एस एस पी प्रशांत अग्रवाल ने कानून व्यवस्था संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पुलिस के अधिकारियों सहित नगर निगम रायपुर और बीरगांव के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने शहर में यातायात को भी सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के किनारे लगी गुमठियों और अस्थायी दुकानों, ठेलों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए ताकि इनसे लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी और भीड़ के कारण लगने वाले जाम से निजात मिल सके। सड़कों और स्कूलों के आस-पास अवैध रूप से संचालित पान ठेलों, अस्थायी दुकानों और गुमठियों को हटाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आसामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए और कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। अवैध चखना सेंटर पर कार्रवाई करें देर रात तक चलने वाले एवं समय सीमा के बाहर चलने वाले क्लब, बार तथा सड़क-हाइवे इत्यादि पर पार्टी और अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों पर त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि दोनों नगर निगम में अतिक्रमण विरोधी दस्ता बनाया जाए, जो अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी एडीएम पुलिस अधिकारियों के साथ रात में गस्त करें और कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कार्रवाई करें।

Published on: