8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में बुलडोजर चलना शुरू.. मोतीबाग के सामने अवैध चिकन चौपाटी को हटाया

Raipur Hindi news : एक दिन पहले ही सालेम स्कूल की छात्राओं ने बैनर-पोस्टर लेकर चौपाटी हटाने के लिए प्रदर्शन किया। स्कूल के सामने चौपाटी लगने से दिनभर भीड़भाड़ और शोर शराबे से स्टूडेंट्स की पढ़ाई चौपट हो रही थी। इसके अलावा कुछ लोग स्कूल परिसर के भीतर भी घुस आते थे..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 5 Dec 2023, 4:25 PM IST

action_news.jpg

Bulldozer Action in raipur : राजधानी में अब बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। मोतीबाग स्थित सालेम स्कूल के सामने अवैध चिकन चौपाटी पर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। बुलडोजर लेकर पहुंची निगम की टीम ने सभी अवैध चौपाटी को हटाया दिया है।

यह भी पढ़ें: क्या नई सरकार कर्मचारियों के हित में करेगी काम ? शिक्षक संघ ने कही यह बात, देखिए

बता दें कि एक दिन पहले ही सालेम स्कूल की छात्राओं ने बैनर-पोस्टर लेकर चौपाटी हटाने के लिए प्रदर्शन किया। स्कूल के सामने चौपाटी लगने से दिनभर भीड़भाड़ और शोर शराबे से स्टूडेंट्स की पढ़ाई चौपट हो रही थी। इसके अलावा कुछ लोग स्कूल परिसर के भीतर भी घुस आते थे। वहीं आज निगम और पुलिस की टीम ने अवैध चिकन चौपाटी को हटाया है।

यह भी पढ़ें: चुनावी घोषणाओं से थमे थे किसानों के कदम, अब होगी धान की बंपर आवक

इस दौरान संचालकों का वाद विवाद भी हुआ। उल्लेखनीय है कि स्कूल के मेन गेट से सुभाष स्टेडियम टर्निंग तक अवैध रूप से फास्ट फूड की 40 से 50 दुकानें लगी हैं। इसमें दिन से लेकर देर रात तक खाने-पीने वालों की भीड़ लगी रहती है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। फिलहाल आज कार्रवाई होेने से छात्राओं को राहत मिली है।