रायपुर

CG Suicide Case: दूसरे से शादी की तो जिंदगी बर्बाद कर दूंगा, डरकर फांसी पर लटकी युवती

CG Suicide Case: युवती को धमकी दी थी कि उसने दूसरे से शादी की तो उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। इसी धमकी के डर से युवती के सुसाइड करने की बात कही जा रही है।
less than 1 minute read
Nov 22, 2024
CG Suicide News: 17 साल की छात्रा फांसी पर झूली, अचानक पहुंच गए नाबालिग भाई-बहन फिर

CG Suicide Case: मोबाइल से शुरू हुई बातचीत खुदकुशी पर जाकर खत्म हुई। घटना कसडोल के कटगी गांव की है। 22 साल की युवती की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने 24 साल के आरोपी को गिरतार किया है। बताते हैं, आरोपी ने युवती को धमकी दी थी कि उसने दूसरे से शादी की तो उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। इसी धमकी के डर से युवती के सुसाइड करने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, 25 जून को राजेश देवांगन ने कसडोल थाने में चचेरी बहन कविता उर्फ काजल देवांगन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतिका के पहचान वालों और रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि उसकी विजय दास मानिकपुरी से पहचान थी। मोबाइल पर दोनों की लगातार बातें होती थीं।

आरोपी ने मृतिका को धमकी दी थी कि तुम दूसरे से शादी करोगी, तो मैं तुहारी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। इसके बाद कटगी के महामाया पारा में रहने वाले विजय को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने कबूला कि दूसरे से शादी करने पर उसकी जिंदगी बर्बाद करने की बात कही थी। मामले में आरोपी केा कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Updated on:
22 Nov 2024 11:09 am
Published on:
22 Nov 2024 11:09 am
Also Read
View All
धमतरी के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, ITI में शुरू हुआ मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

Success Story: 25 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, अब बने असिस्टेंट कमांडेंट, बलरामपुर के कार्तिकेय बने मिसाल

Patrika Expose: मरे हुए डॉक्टरों के नाम पर प्रैक्टिस, छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में ऐसे हो रहा फर्जीवाड़ा, पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा

Chhattisgarh folk art: राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी धमतरी के नगरी की मांदर की थाप, सरईटोला के कलाकार दिखाएंगे लोकसंस्कृति का रंग

CGBSE Warning: रिजल्ट में अंक बढ़ाने और पास कराने के नाम पर ठगी से रहें सावधान, बोर्ड ने जारी की चेतावनी