रायपुर

रेलवे स्टेशन में लगी भीषण आग, चारों और धुआं-धुआं…. यात्रियों में मच गई खलबली

Fire In Raipur Railway Station: प्रतीक्षालय में धुआं भर जाने के कारण कांच तोड़ना पड़ा, तब जाकर स्टेशन में रखे फायर फाइटर के तीन सिलेंडर के उपयोग से आग पर काबू पाया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2024, 3:13 PM IST
massive fire in raipur railway station

Massive Fire In Raipur Railway Station: जिस सप्ताह रेलवे अग्नि सुरक्षा सप्ताह मना रहा है, उसी बीच स्टेशन के वातानुकूलित प्रतीक्षालय में आग धधकने से रविवार को यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस घटना से पूरा कक्ष धुएं से भर जाने पर कांच तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हालांकि इस घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

यह घटना रात 8.40 बजे उस समय हुई, जब कई यात्री स्टेशन के प्लेटफार्म एक के फर्स्ट क्लास श्रेणी के वातानुकूलित प्रतीक्षालय में थे। उसी दौरान प्रतीक्षालय के शौचालय के ठीक सामने एसी में तेज आवाज हुई और पूरा कक्ष धुएं से भर गया। ऐसी स्थिति में यात्री अपना-अपना सामान लेकर बाहर भागे।

आग लगने की सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी एलएस राजपूत, आरपीएफ और स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे। प्रतीक्षालय में धुआं भर जाने के कारण कांच तोड़ना पड़ा, तब जाकर स्टेशन में रखे फायर फाइटर के तीन सिलेंडर के उपयोग से आग पर काबू पाया गया। जीआरपी थाना प्रभारी राजपूत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगाने का अंदेशा है। आग बुझाने में करीब 35 से 40 मिनट लगे, जब तक एक एसी पूरी तरह से जल गई।

Updated on:
6 May 2024, 3:13 PM IST
Published on: