रायपुर

MCA की पढ़ाई कर बना मेडिकल कॉलेज का अफसर, फिर 1 साल में ऐसे कमाया 26 लाख रुपए

आरोपी शशिकांत ने एमसीए की पढ़ाई की है। दो साल पहले वह स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल मेमोरियल मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक अधिकारी बना।
2 min read
Jul 07, 2018
CG News
MCA की पढ़ाई कर बना मेडिकल कॉलेज का अफसर, फिर 1 साल में ऐसे कमाया 26 लाख रुपए

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने एक ऐसे लूटेरे को दबोचा है जो शार्टकट तरीके से अमीर बनने के सपने देख रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सारे सपने को चूर कर दिया। दरअसल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल मेमोरियल मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत साहू काफी शातिर निकला।

उसने राजधानी रायपुर, रायगढ़ और महासमुंद के करीब 40 लोगों को मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 26 लाख से अधिक रुपए ठग लिए। आरोपी शशिकांत ने एमसीए की पढ़ाई की है। दो साल पहले वह स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल मेमोरियल मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक अधिकारी बना। करीब साल भर पहले मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकला था।

भर्ती प्रक्रिया शशिकांत के अधिकार क्षेत्र में ही होना था। इसका फायदा उठाते हुए उसने 40 युवक-युवतियों को नौकरी लगाने का झांसा दिया। उसने आश्वासन दिया था कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान उनका चयन करवा देगा। इसके एवज में किसी से 50 हजार, तो किसी से 1 लाख रुपए करके कुल 26 लाख रुपए लिया था। नौकरी किसी को नहीं लगवाई और न ही पैसा वापस किया।

टिकरापारा थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने महासमुंद में भी कुछ लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लिया है।

दबाव पड़ा, तो मार्च की सैलरी दिया
आरोपी ने जिन लोगों से पैसा लिया था, उनका दबाव बढऩे पर उन्हें मार्च 2018 से ईमेल के जरिए ज्वाइनिंग का लेटर दे दिया और उस माह की तनख्वाह भी दे दी। बाद में किसी को वेतन नहीं मिला और न ही ऑफिस में काम करने का मौका। इससे उन्हें शक हुआ और उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत की।

ठगी की राशि को सैर-सपाटे में उड़ाए
नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ली गई रकम को आरोपी ने सैर-सपाटे में उड़ा दिया। आरोपी अपनी पत्नी के साथ गोवा-मुंबई आदि शहरों में घूमने गया। इसके अलावा अपनी पत्नी को दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग भी करवा रहा है। पीडि़तों के मुताबिक कोचिंग के लिए भी उनकी ही राशि का इस्तेमाल किया गया है।

Published on:
07 Jul 2018 04:30 pm