11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: इस कलेक्टर के छापेमार कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप, डॉक्टरों के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका निलंबित

आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम आनंदु के आंगनबाड़ी केंद्र में अव्यवस्था देखकर उन्होंने कार्यकर्ता और सहायिका को निलंबित कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
patrika

Breaking: इस कलेक्टर के छापेमार कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप, डॉक्टरों के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका निलंबित

बेमेतरा. कलेक्टर महादेव कावरे ने शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम आनंदु के आंगनबाड़ी केंद्र में अव्यवस्था देखकर उन्होंने कार्यकर्ता और सहायिका को निलंबित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने अव्यवस्था की शिकायत कलेक्टर से की थी। वहीं पेयजल समस्या सहित अन्य विकास कार्यों में अनियमितता की बात से कलेक्टर को अवगत कराया था।

छापेमार कार्रवाई का लगातार दूसरा दिन
शनिवार को कलेक्टर सुबह-सुबह ग्राम आनंदु को आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। यहां केंद्र से नदारत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा डहरे और सहायिकता शारदा जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कलेक्टर की छापामार कार्रवाई का यह लगातार दूसरा दिन है। जिसमें निलंबन की कार्रवाई की गई है।

जिला चिकित्सालय दो डॉक्टरों की सेवा समाप्त करने के आदेश
कलेक्टर ने ६ जुलाई को बेमेतरा जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लंबे समय से हॉस्पिटल से नदारत दो डॉक्टरों की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया।

बिना उपचार लौट रहे थे मरीज
मिली जानकारी के अनुसार दोनों डॉक्टर विगत १ साल से अस्पताल नहीं आ रहे थे। इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं दी गई थी। इधर अस्पताल में मरीज डॉक्टरों की नियुक्ति होने के बाद भी बिना उपचार के लौट रहे थे। ऐसे में कलेक्टर ने कड़ा संदेश देते हुए दोनों शासकीय डॉक्टरों की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया। छापेमार कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

बेमेतरा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग