
रायपुर . दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के तीसरी लाइन में मरम्मत और दोहरीलाइन में आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए 04,05, 09, 11, 12, 16, 18, 19, 23, 25,26 और 30 नवम्बर को मेगा ब्लॉक लिया गया है। मेगा ब्लॉक 04, 05,11, 12, 18, 19, 25 एवं 26 नवम्बर 2017 प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को मेन- लाइन में और 09, 16, 23 एवं 30 नवम्बर को गुरुवार को सीआईसी सेक्सन में लिया गया है।
रद्द की गई गाडिय़ां
04, 05, 11, 12, 18, 19,25 एवं 26 नवम्बर 2017 प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को गाड़ी संख्या 68737-68738 रायगढ.-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी। 04, 05, 11, 12, 18, 19,25 एवं 26 नवम्बर प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को गाड़ी संख्या 68733-68734 गेवरा-बिलासपुर-गेवरा मेमू रद्द रहेगी।
गंतव्य से पहले समाप्त की गई गाडिय़ां
04, 05, 11, 12, 18, 19,25 एवं 26 नवम्बर को प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को गाडी संख्या 58203 गेवरा-रायपुर पैसेंजर, गेवरा एवं बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी। इस गाडी का परिचालन उपरोक्त अवधि में बिलासपुर एवं रायपुर के मध्य किया जाएगा। 03, 04, 10, 11, 17, 18,24 एवं 25 नवम्बर को प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को रायपुर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-गेवरा पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन में समाप्त की जाएगी। यह गाडी उपरोक्त तिथियों में बिलासपुर-गेवरा के मध्य रद्द रहेगी।
04 नवम्बर से 20 नवम्बर एवं 25 तथा 26 नवम्बर 2017 को गाड़ी संख्या 58214-58213 बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर, बिलासपुर-संबलपुर-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी। इस गाड़ी का परिचालन उपरोक्त अवधि में संबलपुर-टिटलागढ़-संबलपुर के मध्य निर्धारित किया जाएगा।
04 नवम्बर से 20 नवम्बर एवं 25 तथा 26 नवम्बर 2017 को गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी संख्या 58118 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन में समाप्त की जाएगी। यह गाड़ी उपरोक्त तिथियों में बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
04 नवम्बर से 20 नवम्बर एवं 25 तथा 26 नवम्बर 2017 को झारसुगुड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 58117 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर- झारसुगुड़ा एवं बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी। उपरोक्त तिथियों में इस गाड़ी का परिचालन बिलासपुर एवं गोंदिया के मध्य इसके निर्धारित समयानुसार की जाएगी।
यात्रियों के लिए विशेष सुविधा
झारसुगुड़ा एवं रायगढ़ के मध्य के यात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 04 नवम्बर से 20 नवम्बर एवं 25 तथा 26 नवम्बर को 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्स. को झारसुगुड़ा एवं रायगढ़ के मध्य पैसेंजर के रूप में चलेगी तथा इस खण्ड में आने वाली सभी स्टेशनों पर इस गाड़ी का ठहराव दिया गया है।